प्रदीप फिर बने शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष

Advertisement

गौचर : राजकीय शिक्षक संघ की ओर से शनिवार को गौचर में जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ की ओर से जिला कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें प्रदीप भंडारी दूसरी बार जिलाध्यक्ष चुने गये। इस दौरान संघ का पुरुष उपाध्यक्ष डा. वृजमोहन सिंह रावत व महिला उपाध्यक्ष सीमा पुंडीर को चुना गया। इस दौरान प्रकाश चैहान को मंत्री, मोहन नेगी व मीनाक्षी सती संयुक्त मंत्री, बीरेंद सिंह नेगी  व शर्मिला डिमरी  संगठन मंत्री चुने गये। चुनाव में 1133 अध्यापक और अध्यापिकाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। संघ के मंडलीय उपाध्यक्ष वृजेश पंवार व मंत्री हेमंत पैन्युली के पर्यवेक्षण में संपन्न हुए। जिसके बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।

सोशल ग्रुप्स में समाचार प्राप्त करने के लिए निम्न समूहों को ज्वाइन करे.
Previous articleटीबी मुक्त भारत के लिए आशाओं को दिया प्रशिक्षण
Next articleनन्दानगर में चार वर्ष में भी शौचालय का निर्माण नहीं हुआ पूरा