एसडीआरएफ ने नदी किनारे फंसी एक गाय सकुशल किया रेस्क्यू

Advertisement
  • 4 दिनों से नदी तट पर फंसी थी गाय, सूचना मिलने पर चलाया गया रेस्क्यू अभियान। 

उत्तरकाशी : जिले के गंगनानी में एसडीआरएफ की राहत व बचाव टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर नदी किनारे फंसी गाय को सुरक्षित निकाल लिया है। जिसके बाद उसे मुख्य मार्ग पर लाकर ग्रामीणों के सपुर्द कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार रविवार को स्थानीय लोगों की ओर से  भटवाड़ी से 14 किमी आगे गंगोत्री की ओर गंगनानी में नदी के किनारे एक गाय 3-4 दिन से फंसे होने की सूचना एसडीआरएफ को मिली। एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर गाय को रेस्क्यू किया।

Previous articleएसडीआरएफ ने नदी किनारे फंसी एक गाय सकुशल किया रेस्क्यू
Next articleहे कृष्ण काव्य संग्रह का थराली विधायक ने किया विमोचन