कांग्रेस के आई टी सेल के प्रदेश सचिव का निधन

Advertisement
  • चमोली जिले सहित बमोथ गांव में शोक की लहर।

चमोली : कांंग्रेस केे आईटी सेल के प्रदेश महासचिव सुनील चमोली की देहरादून में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है। दुर्घटना देहरादून में बाइक से घर लौटते वक्त हुआ। सुनील के निधन की सूचना मिलने के बाद चमोली जिले के साथ ही उनके पैतृक गांव में बमोथ में शोक की लहर है। 40 वर्षीय सुनील चमोली कांग्रेस में आईटी सेल के प्रदेश महासचिव थे।

सुनील चमोली के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष भुवन कापड़ी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, बद्रीनाथ विधायक राजेन्द्र भण्डारी, काँग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, आईटी सेल के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह, जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र रावत, काँग्रेस नेता राजा चौहान, प्रदेश सचिव मुकेश नेगी, सुनील पंवार, हरीश सती, बीरेन्द्र मिंगवाल, महेश खण्डूड़ी, रजत चमोली आदि ने दुःख व्यक्त किया है।

सोशल ग्रुप्स में समाचार प्राप्त करने के लिए निम्न समूहों को ज्वाइन करे.
Previous articleभूमि अधिग्रहण के मुआवजे को ग्रामीण काट रहे दफ्तरों के चक्कर
Next articleफूलों की घाटी और रुद्रनाथ में दो दिन बंद रहेगी आवाजाही