थराली विधायक ने सीएम को वेदनी आने का दिया न्यौता

Advertisement

देहरादून : थराली विधायक भूपाल राम ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम को जिले में आयोजित बधाण की माँ नन्दा की लोकजात यात्रा के अंतिम पड़ाव वेदनी में होने वाली नन्दा सप्तमी की पूजा में शामिल होने का न्यौता दिया।

बता दें, 22 अगस्त को माँ नन्दा के सिद्धपीठ कुरुड़ से शुरू हुई माँ नन्दा की लोकजात का बालपाटा और वेदनी में नन्दा सप्तमी की पूजा के साथ समापन होगा। जिसे लेकर बधाण की नन्दा की लोकजात नन्दा सप्तमी पर्व पर 3 सितम्बर को वेदनी में सम्पन्न होगी। जिसमें शामिल होने के लिये थराली विधायक ने सीएम को न्यौता दिया है।

इस दौरान लाटू मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्णा बिष्ट, जिला पंचायत हाट कल्याणी कृष्णा बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सोशल ग्रुप्स में समाचार प्राप्त करने के लिए निम्न समूहों को ज्वाइन करे.
Previous articleसीएम ने बैंकर्स से लोन प्रकिया को सरलीकृत करने की कही बात
Next articleसीएम ने थानो मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण