ग्राहक बन शराब लेने पहुंचे एसडीएम, ओवर रेटिंग के शिकायत हुई पुख्ता

Advertisement
  • एसडीएम ने शिकायत पुख्ता होने पर स्टॉक रजिस्टर लिया कब्जे में, आबकारी अधिकारी को दिए कार्रवाई के निर्देश। 

पि‌थौरागढ़ : शराब की ओवर रेटिंग को लेकर जिले में मिल रही शिकायत को देखते हुए जब एसडीएम ने ग्राहक बन शराब खरीदी तो शिकायत की सत्यता प्रमाणित हो गयी है। जिसके बाद एसडीएम ने मामले की रिपोर्ट कार्रवाई के लिये जिलाधिकारी को भेज दी है।

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ की शराब की दुकानों में ओवर रेटिंग की शिकायत की जांच के लिए एसडीएम सुंदर सिंह गुरुवार को ग्राहक बनकर रोडवेज स्टेशन के  स्थित एक दुकान में पहुंचे। जब उन्होंने शराब की बोतल मांगी तो उनसे सेल्समैन ने प्रिंट रेट से 20 रुपये अधिक ले लिये। ऐसे में शिकायत के पुख्ता होने पर एसडीएम ने स्टॉक रजिस्टर को कब्जे में ले लिया। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। एसडीएम ने आबकारी अधिकारी को दुकान स्वामी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश ‌दिए हैं।

एसडीएम ने बताया कि लगातार ओवर रेट की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद उन्होंने छापेमारी की है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। ओवर रेटिंग पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleव्यापारियों ने जीएसटी सर्वे के विरोध में किया प्रदर्शन, पुतला फूंका
Next articleग्राहक बन शराब लेने पहुंचे एसडीएम, ओवर रेटिंग के शिकायत हुई पुख्ता