विभाग ने नहीं कि नाली साफ, व्यापारियों ने किया श्रमदान

Advertisement

चमोली : गोपेश्वर के व्यापारियों ने अनोखे अंदाज में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। व्यपारियों ने लोनिवि की एनएच इकाई की लापरवाही के चलते देशभक्ति गीतों के साथ श्रमदान कर नालियों मलबा हटाकर विभाग को आईना दिखाया। नगर में नालियों में अटके मलबे से नालियों का पानी सड़क से होते हुए दुकानों में घुस रहा था। जिससे व्यापारियों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा था।
बता दें, गोपेश्वर नगर क्षेत्र में बारिश के चलते पूल्ड हाउस काॅलोनी का पुस्ता 15 दिन पूर्व क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसका सारा मलबा यहां सड़क किनारे बनी नाली में भर गया था। जिसके बाद से बारिश होने पर यहां से पानी सड़क पर बहता हुआ पुलिस लाइन और बस स्टेशन तक पहुंच कर दुकानों और आवासीय भवनों में घुस रहा है। जिसे लेकर प्रभावित व्यापारियों ने प्रशासन और लोनिवि एनएच के अधिकारियों से समस्या के निस्तारण की मांग उठाई। लेकिन लंबे समय के बाद भी समस्या के जस के तस बने रहने के चलते रविवार को व्यापारियों ने उक्त स्थान पर पेड़ों पर तिरंगे झंडे लगाकर और देशभक्ति गीतों के साथ श्रमदान कर नाली का साफ करने का कार्य किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप पुरोहित का कहना है कि देश में जहां स्वच्छता अभियान और आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। वहीं सरकारी मशीनरी की लापरवाही लोगों के आफत बन रही है। कहा कि इस सड़क से जिलाधिकारी से लेकर सभी जिले के आला आधिकारी आवाजाही करते हैं। लेकिन व्यापारियों की शिकायत के बाद भी कार्रवाई न किये जाने पर उन्होंने श्रमदान कर प्रशासन को आइना दिखाने का कार्य किया है।
इस मौके पर ठेली यूनियन के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, विपिन कंडेरी, शुभम, बलवंत सिंह, विनोद बिष्ट, रणजीत कन्याल, अजय बिष्ट और सतेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

सोशल ग्रुप्स में समाचार प्राप्त करने के लिए निम्न समूहों को ज्वाइन करे.
Previous articleबद्रीनाथ धाम रंगा देश भक्ति के रंग में : वीडियो देखें
Next articleउत्तराखंड पुलिस: इन जांबाज पुलिस अधिकारियों का स्वतंत्रता दिवस पर हुआ सम्मान