चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट खुले

Advertisement

चमोली : पंच केदारों में से चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ब्रह्ममुहुर्त में पांच बजे खोल दिए गए हैं। इस दौरान करीब 400 तीर्थयात्रियों ने भगवान रुद्रनाथ के निर्वाण दर्शन किये। मन्दिर के कपाट मन्दिर के पुजारी हरीश भट्ट ने पारंपरिक विधि-विधान से खोले। इस दौरान रुद्रनाथ क्षेत्र भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कपाट खुलने के बाद 8 बजकर 30 मिनट पर भगवान रुद्रनाथ की अभिषेक पूजा शुरू हो गयी हैं।

बता दें मंगलवार को गोपीनाथ मन्दिर से रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली बुधवार को दोपहर बाद रुद्रनाथ पहुंची। भक्तों की ओर से रुद्रनाथ मंदिर को चारों ओर से गेंदे के फूलों से सजाया गया है। जिससे उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित रुद्रनाथ मन्दिर दिव्य रूप में दिखाई दे रहा है।

 

सोशल ग्रुप्स में समाचार प्राप्त करने के लिए निम्न समूहों को ज्वाइन करे.
Previous articleनाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास में आरोपी को आजीवन कारावास
Next articleमुख्य सचिव ने अधिकारियों को पीएम गतिशक्ति के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश