युवती ने नदी में लगाई छलांग, उफनती नदी में हुई लापता

Advertisement

थराली : चमोली जिले के नारायणबगड़ में एक 25 वर्षीय युवती ने पिंडर नदी में कूद मार दी है। जिसके बाद नदी के तेज बहाव में युवती लापता हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की ओर से पिंडर नदी के तटों पर युवती की खोजबीन की जा रही है।
जानकारी के अनुसार नारायणबगड़ ब्लाॅक के एक गांव की 25 वर्षीय युवती शुक्रवार को अपनी माँ और चाची के साथ बाजार आई थी। इस दौरान परखाल सड़क के पुल पर अचानक युवती ने मांँ से हाथ छुड़ाकर पिंडर नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती की खोजबीन शुरु कर दी है। हालांकि देर शाम तक भी युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

Previous articleयुवती ने नदी में लगाई छलांग, उफनती नदी में हुई लापता
Next articleहेलंग प्रकरण : बच्चे को हिरासत में लेने का मामला गरमाया