केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर खाई में गिरी महिला, बालबाल बची

Advertisement

रुद्रप्रयाग: केदानाथ पैदल यात्रा मार्ग पर शनिवार को एक महिला भैरो गदेरे के समीप घोडे की टक्कर से 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि महिला इस घटना में बालबाल बच गई है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ के जवानों ने महिला खाई से निकाल कर विवेकानंद चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां महिला का उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र निवासी सीधुबाई महादेव (71) शनिवार को जब पैदल यात्रा कर रही थी। इस दौरान यहां भैरो गेदेरे के समीप पैदल मार्ग पर घोड़े की टक्कर लगने से महिला खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि 50 मीटर गहरी खाई में गिरने पर भी महिला को गंभीर चोट नहीं आई। जिसके पर एसडीआरएफ की टीम ने पिट्ठू से महिला को रेस्क्यू किया गया।

सोशल ग्रुप्स में समाचार प्राप्त करने के लिए निम्न समूहों को ज्वाइन करे.
Previous articleराज्य की 9 नर्सेज को मिलेगा नर्स रत्न सम्मान
Next articleसीएम ने भद्रराज मेले में किया प्रतिभाग, की कई घोषणाएं