व्यापारियों ने जीएसटी सर्वे के विरोध में किया प्रदर्शन, पुतला फूंका

Advertisement

गौचर (प्रदीप लखेड़ा) : नगर क्षेत्र गौचर के व्यापारियों ने नगर व्यापार मंडल के बैनर तले जीएसटी सर्वे कराये जाने का विरोध करते हुये सरकार का पुतला फूंका।

गुरुवार को व्यापारियों ने जीएसटी सर्वे के विरोध में प्रदर्शन किया और कहा कि सर्वे के नाम पर बेवजह बाजारों में व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसका व्यापारी समाज पुरजोर विरोध करता है। व्यापारी पदाधिकारियों का कहना है कि जो फर्म टैक्स अदायगी में हेराफेरी करते हैं उन्हें विभाग अपने कार्यालय से नोटिस जारी करें न कि बाजारों में आ कर व्यवसाईयो को बेवजह परेशान करे।

विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, पूर्व अध्यक्ष विजय प्रसाद डिमरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील पंवार, सुनील शाह, पंकज भंडारी, हरीश वीर सिंह, नरेन्द्र सिंह, दिनेश बिष्ट, अर्जुन भंडारी, अर्जुन नेगी, सुरेन्द्र कनवासी, यदुवीर बिष्ट, हेमंत मैखुरी आदि व्यापारी बन्धु मौजूद थे।

Previous articleजोशीमठ के भूगर्भीय सर्वेक्षण को शासन ने गठित की कमेटी
Next articleग्राहक बन शराब लेने पहुंचे एसडीएम, ओवर रेटिंग के शिकायत हुई पुख्ता