बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की भिड़ंत

Advertisement
चमोली : बदरीनाथ हाइवे पर शनिवार सोनला में यात्री बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई है। घटना में बस चालक घायल हो गया है। जबकि बस में सवार तीर्थ यात्रियों के साथ ही ट्रक में सवार चालक भी सुरक्षित बताया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद 108 की मदद से घायल वाहन चालक को चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को हरिद्वार से बद्रीनाथ की ओर जा रही तीर्थ यात्रियों की बस और कर्णप्रयाग की ओर जा रहे ट्रक से टकरा गई। जिससे बस चालक हरिद्वार निवासी जितेंद्र के पांव में चोट लगने से वह घायल हो गया है। जबकि बस में सवार 40 तीर्थयात्रियों के साथ ही ट्रक चालक सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों की ओर से सूचना दिये जाने पर 108 की मदद से चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जँहा जीतेन्द्र का उपचार किया जा रहा है।
Previous articleबदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की भिड़ंत
Next articleसीएम ने आपातकाल के लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित