वाहन खाई में गिरा, 4 लोग घायल, 3 चोटिल

Advertisement
  • वाहन दुर्घटना के घायलों को 108 की मदद से चिकित्सालय में कराया भर्ती।

चमोली : कर्णप्रयाग-गैरसैंण राजमार्ग पर वाहन दुर्घटना में 4 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से घायलों को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है।

जानकारी के अनुसार कोटद्वार में आयोजित अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर गैरसैंण ब्लॉक के 6 युवक वाहन से घर लौट रहे थे। इस दौरान कर्णप्रयाग-गैरसैंण राजमार्ग पर आदिबद्री के समीप कुंवर ढाबे के पास वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे वाहन में सवार योगेंद्र सिंह पुत्र रणजीत सिंह (22) निवासी ग्राम सारकोट थाना गैरसैंण, भरत सिंह पुत्र मेहरबान सिंह (18) , सुरेन्द्र सिंह पुत्र भादू सिंह (22) (चालक), भरत सिंह पुत्र इंद्र सिंह (20) निवासी ग्राम पजियाणा, मटकोट तहसील गैरसैंण घायल हो गये। जिन्हें स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 की मदद से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग उपचार हेतु भेजा। जबकि अन्य सवार सुरक्षित होने के चलते अपने घर चले गए हैं।

Previous articleराज्य में हुई आफत की बरसात, एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा
Next articleएकल अभियान सम्भाग गढ़वाल के खेलकूद बमोथ में सम्पन्न