नदी में नहाते हुए डूबा युवक हुआ लापता

Advertisement
  • एसडीआरएफ ने शुरू किया सर्चिंग अभियान शुरू

ऋषीकेश : नगर के गोवा बीच पर नदी में नहाते समय दिल्ली का एक तीर्थ यात्री डूबकर लापता हो गया है। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की ओर से युवक की खोजबीन शुरू कर दी गई है। देर शाम तक भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को थाना लक्ष्मण झूला ने एसडीआरएफ को गोवा बीच पर ईस्ट दिल्ली निवासी तनुज पुत्र संजय कुमार के नहाते वक्त डूबने की सूचना दी। जिस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक की खोजबीन शुरू। लेकिन देर शाम तक भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है।  बताया जा रहा है कि तनुज अपने साथियों के साथ घूमने आया था। गोवा बीच पर नहाते हुए उक्त ग्रुप से 3 लोग गंगा की तेज लहरों की चपेट में आ गए। 2 लोगों को मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों द्वारा बचा लिया गया।

Previous articleनदी में नहाते हुए डूबा युवक हुआ लापता
Next articleकेंद्रीय मंत्री का पंचायतों में जन सहभागिता पर जोर