बाबा साध्वी आरती गिरी महाराज ज्ञान का एक विशाल सूर्य थी

Advertisement

हरिद्वार

कांगड़ी गाजीवाला स्थित आरती गिरी जी महाराज के आश्रम में परम पूज्य गुरुदेव श्री बाबा आरती गिरी जी महाराज की चतुर्थ पावन पुण्यतिथि आश्रम में संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थित के बीच बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी इस अवसर पर बोलते हुए किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर श्री बुलबुल गिरी महाराज हरियाणा गददी नसीन ने कहा गुरुदेव का पावन सानिध्य इस पृथ्वी लोक पर सूर्य के सामान होता है जो किसी बिना भेदभाव के चाहे छोटा हो चाहे बड़ा हो चाहे गरीब हो या अमीर हो बिना जाति धर्म देखें सभी को एक समान प्रकाशमान ऊर्जा पहुंचते है इसी प्रकार इस पृथ्वी लोक पर सतगुरु का पावन सानिध्य है सतगुरु साक्षात पारब्रह्म है इस धरती लोक पर हमारे सतगुरु ईश्वर के प्रतिनिधि के रूप में अवतरित होते हैं जो धर्म-कर्म पूजा पाठ यज्ञ अनुष्ठान तथा तत्व ज्ञान के माध्यम से भक्तों के जीवन का उद्धार करते हैं उनके मानव जीवन को सार्थक बनाते हैं सतगुरु के ज्ञान के बिना यह मानव जीवन अधूरा है सतगुरु धर्म कर्म ज्ञान के माध्यम से हमारा मार्गदर्शन करते हुए हमें ईश्वर तक पहुंचाने की युक्ति बताते हैं तथा हमारा मानव जीवन सार्थक करते हैं महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधान न्नंद महाराज ने कहा सतगुरु धर्म कर्म के माध्यम से भक्तों का मार्गदर्शन करते हुए उनके जीवन को कल्याण की ओर अग्रसर करते हैं तथा पूजा पाठ सत्संग यज्ञ अनुष्ठान के माध्यम से ईश्वर के चरणों तक पहुंचाने का मार्ग प्रदर्शित करते हैं महामंडलेश्वर स्वामी युगल किशोर गिरी महाराज ने कहा इस सृष्टि में शिव ही आदि है और शिव ही अनादि है संपूर्ण ब्रह्मांण्ड की उत्पत्ति भगवान शिव से हुई है एवं एक दिन उन्हें में समाहित हो जाना है इसलिये इस मानव जीवन को परमार्थ में लगाइये ताकि यह मानव जीवन भवसागर पार हो जाये इस अवसर पर बोलते हुए महंत तनिष्क जीने कहा इस स्थूल शरीर का एक दिन अंत होना है इसलिये अपने सतगुरु के बतायें मार्ग पर चलते हुए इस जीवन को धर्म कर्म सत्संग पूजा पाठ के माध्यम से सार्थक कर लेना चाहिये सतगुरु इस पृथ्वी लोक पर हमारे सच्चे पथदर्शक होते हैं जो धर्म कर्म पूजा पाठ ज्ञान के माध्यम से हमारा मार्गदर्शन करते हुए हमारे जीवन को कल्याण की ओर ले जाते हैं और हमारा लोक एवं परलोक दोनों सुधार देते हैं इस अवसर पर स्वामी शिवरात्रि गिरी महाराज महंत रेखा महंत कमलेशानन्द महाराज महंत रचना महंत महाकाल गिरी महल तूफान गिरी दिगंबर श्री कृष्ण पुरी महाराज थानापति कौशल गिरी महंत अर्चना महंत गौतम गिरी स्वामी आनंद गिरि स्वामी रतन गिरी महाराज आचार्य लोकेश महाराज स्वामी नवरात्रि गिरि महाराज महंत योगेश्वरानन्द सरस्वती महंत नितिशा महंत रमोला महंत युगल किशोर महंत कोतवाल रामेश्वर गिरी महाराज प्रवीण कश्यप मनोजानंद सहित भारी संख्या में संत महापुरुष उपस्थित थे सभी ने आयोजित विशाल भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया

Previous articleजिलाधिकारी की अध्यक्षता में हरिद्वार तहसील सभागर में तहसील दिवस सम्पन्न हुआ
Next articleजिले में प्रथमबार अब डीएम आफिस में ही आमजन को निःशुल्क विधिक सलाह,निःशुल्क सरकारी वकील मुहैया