गांव की महिलाओं ने विधायक को कीचड़ से नहलाया

Advertisement
  • महिलाओं ने विधायक के साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष को भी कीचड़ से नहलाया।

महराजगंज : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में बारिश न होने से परेशान पिपरदेउरा की महिलाओं ने सदर  विधायक जय मंगल कन्नौजिया व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल को मंगलवार रात कीचड़ से नहला दिया।

बता दें लोक मान्यता के अनुसार क्षेत्र में बारिश न होने पर यदि किसी व्यक्ति को कीचड़ से नहलाया जाता है, तो इंद्र देव के प्रसन्न होने पर क्षेत्र में बारिश होती है। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि भीषण गर्मी में सभी लोग परेशान हैं। बारिश न होने के कारण धान रोपाई नहीं हो पा रही है। पुरानी परंपरा रही है कि कीचड़ से किसी को नहलाने पर इंद्र भगवान खुश हो जाएंगे और बारिश होगी। इस अवसर पर सभासद सिनोद कुमार, गोपाल शर्मा, हरी सिंह आदि मौजूद रहे।

बता दें कि कि बरसात न होने से धान की पौध सूख रही है, जिससे किसान परेशान हैं। कुछ किसानों ने पंपिंग सेट से खेत की सिंचाई शुरू कर दी है। कहीं-कहीं इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ, कीर्तन किया जा रहा है। इसके साथ ही कई लोगों की ओर से टोटके आजमाए जा रहे हैं।

Previous articleगांव की महिलाओं ने विधायक को कीचड़ से नहलाया
Next articleएसएमसी ने प्रशासन की जांच से असंतुष्ट, प्रधानाध्यापिका के स्थानांतरण की मांग की