उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव होंगे आनंद वर्धन.
1992 बैच के आई ए एस अधिकारी हैं आनंद वर्धन.
वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी 31 मार्च को हो रही सेवा निवृत.
वर्तमान में आनंद वर्धन अपर मुख्य सचिव के पद पर हैं.
एक अप्रैल से संभालेंगे पदभार.

वरिष्ठता में सबसे ऊपर होने के कारण 1992 बैच के आईएएस आनंद वर्धन मुख्य सचिव की रेस में आगे चल रहे थे। वह वर्ष 2027 में रिटायर हो जाएंगे। आईएएस आनंद वर्धन अब तक अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे थे। आईएएस आनंद वर्धन का नाम केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए भी सूचीबद्ध हो गया था, लेकिन उन्होंने उत्तराखंड में रहकर यह अपनी सेवाएं देने की इच्छा जताई थी।
चर्चा है कि मुख्य सचिव राधा रतूड़ी सेवा विस्तार की इच्छुक नहीं थीं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, राधा रतूड़ी ने मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए आवेदन किया है। मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए चयन की प्रक्रिया चल रही है। माना जा रहा है कि मुख्य सचिव का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राधा रतूड़ी को मुख्य सचिव की जिम्मेदारी मिल सकती है।