कभी एक दूसरे के प्रतिद्वंदी रहे विनोद चमोली और दिनेश अग्रवाल, आज हाथों में हाथ डालकर किया प्रचार

Advertisement

देहरादून: अब तक राजनीतिक चिर प्रतिद्वंद्वी रहे विनोद चमोली और दिनेश अग्रवाल शनिवार को पहली बार एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। यह पहला मौका था, जब दोनों ने एक प्रत्याशी के लिए प्रचार किया और वोट मांगे।

बता दें कि, धर्मपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के विनोद चमोली एवं कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल के बीच कभी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता थी, लेकिन पिछले दिनों ही अग्रवाल ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। ऐसे में अब चमोली और अग्रवाल एक मंच पर दिखाई दे रहे हैं।

राजनीतिक दृश्य में यह ऐसा पहला मौका

शनिवार को हरिद्वार सीट पर भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रचार के दौरान धर्मपुर विधायक विनोद चमोली की ओर से देहरादून में क्लेमेनटाउन, टर्नर रोड, ओगल भट्ठा, सुभाषनगर और गुप्ता स्टोर क्षेत्र में प्रचार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दिनेश अग्रवाल उनके साथ कदमताल करते नजर आए। राजनीतिक दृश्य में यह ऐसा पहला मौका रहा, जब चमोली और अग्रवाल एक मंच पर एक ही प्रत्याशी का प्रचार कर रहे हों।

इससे पूर्व के चुनावों में चमोली भाजपा प्रत्याशी जबकि अग्रवाल कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगते नजर आते थे। दरअसल, दिनेश अग्रवाल का पूरा राजनीतिक जीवन कांग्रेस पृष्ठभूमि से जुड़ा रहा। वह राज्य में कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे, लेकिन वर्ष 2017 व 2022 के विधानसभा चुनाव में धर्मपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली से उन्हें दो बार शिकस्त खानी पड़ी।

सोशल ग्रुप्स में समाचार प्राप्त करने के लिए निम्न समूहों को ज्वाइन करे.
Previous articleभाजपा नौजवानों की उम्मीद तोड़ने के लिए अग्निवीर योजना लाई, देश में आम जन का नहीं, कुछ उद्योगपतियों का हुआ विकास: प्रियंका गांधी
Next articlePM मोदी ने देश के सामने रखा BJP का संकल्प पत्र