उत्तराखंड कांग्रेस को लगा झटका, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मनीष खंडूरी ने थामा BJP का हाथ

Advertisement

देहरादून: उत्तराखंड लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में सियासत रंग बदलने लगी है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ने वाले वरिष्ठ नेता मनीष खंडूरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था आज उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

एक दिन पहले कांग्रेस से त्यागपत्र देने वाले वरिष्ठ नेता मनीष खंडूड़ी ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। देहरादून स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मनीष खंडूड़ी, पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के पुत्र हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। तब उन्होंने कांग्रेस के टिकट के पर गढ़वाल संसदीय सीट से चुनाव भी लड़ा था। इस बार भी वह कांग्रेस टिकट के दावेदार माने जा रहे थे।

सोशल ग्रुप्स में समाचार प्राप्त करने के लिए निम्न समूहों को ज्वाइन करे.
Previous articleमोदी के सपने को साकार करने में जुटे विरेन्द्र दत्त सेमवाल, देश में पाया दूसरा स्थान
Next articleमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वीरेंद्र सिंह सेमवाल की ख़ास मुलाक़ात,ucc को लेकर दी बधाई