पहाड़ी से टकरा आनियंत्रित वाहन दुर्घटनाग्रस्त

Advertisement
  • वाहन में सवार गम्भीर घायल को एसडीआरएफ ने रेस्कयू कर पहुंचाया अस्पताल।

नैनीताल : जिले के पाड़ली गांव के समीप हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रहा एक माल वाहक वाहन दुर्गटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में वाहन में सवार एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया है। जबकि एक व्यक्ति चोटिल हो गया है। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने घायल व्यक्ति को वाहन से निकालकर उपचार के लिये 108 की मदद से चिकित्साल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार नैनीताल के पाडली गांव के समीप एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराया। जिससे वाहन में सवार संजीव कुमार (39) पुत्र केसाब राम, निवासी- बरेली, उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि राम पुनीत यादव (20) पुत्र स्व श्री सुकन यादव,  निवासी- दरभंगा, बिहार चोटिल हो गया। जिसके बाद खैरना पुलिस से मिली सूचना पर एसआई राजेश जोशी रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँची। जँहा स्थानीय व्यक्तियो ने एक व्यक्ति को वाहन से निकाल लिया था। जबकि वाहन मे बुरी तरह फंसे दूसरे व्यक्ति को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकालकर घायल को 108 के माध्यम से उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना अस्पताल पहुँचाया।

रेस्क्यू टीम में आरक्षी दीप चंद सती, बालम सिंह, सूरज बिष्ट व चालक अमर सिंह शामिल थे।

सोशल ग्रुप्स में समाचार प्राप्त करने के लिए निम्न समूहों को ज्वाइन करे.
Previous articleदेवप्रयाग के कोठी गांव स्थित दुकान में लगी आग, ग्रामीण सरकार से लगाएंगे मदद की गुहार
Next articleकेदारनाथ: उत्तराखंड में खिसका ग्लेशियर, सामने आया Video