हिमस्खलन हादसे में घायल रोहित से मिलने Aiims पहुंची मेयर, हो रहा है सुधार

Advertisement

ऋषिकेश: उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन में गंभीर रूप से घायल पर्वतारोही रोहित भट्ट की एम्स में इलाज चल रहा है. ऐसे में ऋषिकेश महापौर अनिता ममगाई aiims पहुंचीं. यहां पहुंच कर उन्होंने रोहित का हालचाल जाना, इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा तत्काल एयरलिफ्ट कराने की सराहना करते हुए कहा कि समय से उपचार मिलने की वजह से ही युवा पर्वतारोही जल्दी रिकवर करने में कामयाब रहा.


शुक्रवार की दोपहर एम्स में भर्ती पर्वतारोही रोहित भट्ट का हाल जानने पहुंची महापौर ने चिकित्सकों से युवा पर्वतारोही के स्वास्थ्य की तमाम जानकारियां ली. उत्तरकाशी हिमस्खलन हादसे में घायल टिहरी निवासी रोहित भट्ट की जानकारी लेने महापौर आज दोपहर ट्रामा सेंटर पहुंची. उन्होंने इस दुखद हादसे पर गहरा दुख जताते हुए घटना में घायल हुए पर्वतारोही रोहित का हाल जाना. महापौर ने द्रौपदी डांडा  2 पर्वत चोटी पर पर्वतारोहण की एडवांस ट्रेनिंग के दौरान हुए दुखद हादसे का शिकार हुए मृतक पर्वतारोहियों की आत्मिक शांति के लिए भी प्रार्थना की.

महापौर ने बताया डॉक्टर से मिली जानकारी के मुताबिक रोहित भट्ट के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ है. अब वह स्वस्थ है जल्द ही उसे डिस्चार्ज कर दिया जायेगा.

सोशल ग्रुप्स में समाचार प्राप्त करने के लिए निम्न समूहों को ज्वाइन करे.
Previous articleपौड़ी: 25 बारातियों की मौत के बाद उत्तराखंड में शोक की लहर, मौके पर पहुंचे CM धामी
Next articleउत्तराखंड: CM पुष्कर सिंह धामी के एक्शन से कांप रहा नकल माफिया, युवाओं में जगी एक नई उम्मीद