पौड़ी: 25 बारातियों की मौत के बाद उत्तराखंड में शोक की लहर, मौके पर पहुंचे CM धामी

Advertisement

पौड़ी: बीती रात लगभग 06.46 बजे हुए बस हादसे में अब तक 25 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 20 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया गया है, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मृतकों की पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। वहीं दूल्हे का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक, अब तक मिल रही जानकारी के अनुसार 25 लोगों की मौत इस दुर्घटना में हुई है। 20 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया गया है, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं।

वहीं रेस्क्यू सर्च ऑपरेशन में जुटी एसडीआरएफ ने बताया कि, अब तक 20 घायल व्यक्तियों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीरोंखाल / रिखणीखाल एवं अत्यधिक गम्भीर घायलों को संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार रेफर किया गया। रेस्क्यू सर्च ऑपरेशन जारी है।

घायलों की सूची:

1- सैन सिंह पुत्र नामालूम, निवासी कोटद्वार, उम्र लगभग 45 वर्ष। 

2- अंजलि पुत्री धीरेन्द्र, निवासी-लालढांग, उम्र लगभग 17 वर्ष।

3- गौरव पुत्र तेजपाल, निवासी- अमोला, यमकेश्वर, उम्र लगभग 25 वर्ष।

4- धनवीर पुत्र वीरेन्द्र, निवासी-उपरोक्त उम्र लगभग 18 वर्ष 

5- धीरेन्द्र पुत्र ज्ञान सिंह, निवासी चाँद द्वारिखाल, डाडामण्डी, उम्र लगभग 48 वर्ष

6. जयपाल पुत्र मोहन, निवासी लालढांग, उम्र लगभग 43 वर्ष। 

7- पंकज नारंग पुत्र राकेश, निवासी लालढांग, उम्र लगभग 24 वर्ष

 8- आकाश पुत्र धीरेन्द्र प्रसाद, निवासी- उपरोक्त उम्र लगभग 15 वर्ष

9- सुमित पुत्र धर्मपाल, निवासी लालढांग, उम्र लगभग 21 वर्ष 

10- सादान पुत्र मुस्तकीम खान, निवासी बिजनौर उम्र लगभग 18 वर्ष 

11- शिवानी पुत्री अनिल सिंह, निवासी लालढांग, उम्र लगभग 04 वर्ष 

12- आदित्य पुत्र धनवीर सिंह निवासी दुगड्डा कोटद्वार, उम्र लगभग 11 वर्ष 

13- पूजा पत्नी कुलदीप, निवासी-लालढांग, उम्र लगभग 30 वर्ष। 

14- पूनम पत्नी धनवीर निवासी उपरोक्त उम्र लगभग 32 वर्ष 

15- मोहित पुत्र काशीनाथ, निवासी-लागढांग, उम्र लगभग 40 वर्ष 

16- मथुरा प्रसाद पुत्र चण्डीप्रसाद, निवासी-यूसाचौड, तहसील कोटद्वार, उम्र लगभग 51 वर्ष

 17- निखिल पुत्र ममराज, निवासी-मण्डावली, बिजनौर, उम्र लगभग 15 वर्ष।

 18- आशा देवी पत्नी अशोक निवासी कलालघाटी, कोटद्वार आ लगभग 31 वर्ष 

19-अनूप पुत्र जगदीश, निवासी-पैलढागी, यमकेश्वर, उम्र लगभग 20 वर्ष। 

20. विशाल पुत्र बाबू निवासी ‘जालपुर नजीबाबाद बिजनौर 30प्र01

बता दें कि, थाना धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत स्थान ग्राम सिमडी ब्लॉक बीरोंखाल पर एक बस :वाहन संख्या: UK04PA-0501) अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गयी है। जिसमें लगभग 44 लोग सवार थे। यह बस लालढांग जनपद हरिद्वार से बारात लेकर ग्राम काण्डा बीरोंखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल आ रही थी।

इस सूचना पर तत्काल थाना धुमाकोट, थाना रिखणीखाल, से पुलिस बल एवं एस0डी0आर0एफ टीम मय आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर जाकर राहत बचाव कार्य किया जा रहा है।

सोशल ग्रुप्स में समाचार प्राप्त करने के लिए निम्न समूहों को ज्वाइन करे.
Previous articleउत्तराखंड में PM मोदी के सपने को साकार कर रहे EO बद्री प्रसाद भट्ट, मिला सम्मान
Next articleहिमस्खलन हादसे में घायल रोहित से मिलने Aiims पहुंची मेयर, हो रहा है सुधार