ऋषिकेश: एक निराश्रित एवं मूकबधिर महिला ऋषिकेश के चन्द्रभागा पुल के पास असहाय एवं बीमार हालत में घूम रही थी. जिसका संज्ञान लेते हुए ऋषिकेश नगर निगम के नगर आयुक्त शैलेन्द्र नेगी द्वारा उसे सकुशल नारी निकेतन पहुँचा दिया गया है.
जानकारी के अनुसार किसी के द्वारा फ़ोन पर नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी कोई महिला के बारे में बताया गया. जिसके तुरंत बाद उन्होंने लगा निगम ऋषिकेश टीम को मौक़े पर भेजकर महिला की देखभाल की ज़िम्मेदारी सौंपी. नगर निगम टीम द्वारा महिला को सकुशल मौके से रेस्क्यू कर नगर निगम के ISBT स्थित महिला रैन बसेरा ऋषिकेश में लाया गया है. जहां उन्हे निशुल्क भोजन एवं जलपान के साथ ही डोरमेट्री में बेड उपलब्ध कराया गया।
इसके साथ ही नगर आयुक्त द्वारा भी रैन बसेरा निरीक्षण किया गया, जिसमें सम्बन्धित महिला से उसके निवास सहित अन्य जानकारी जानने का प्रयास किया गया.
महिला से उसके बैग में रखे गये अभिलेख मांगे गये, जिसके अनुसार संबंधित महिला का नाम महेशी देवी उम्र 38 विकलांग (मूकबधिर) पुत्री सुन्दरलाल ग्राम व पोस्ट सुंग, नंदानगर, जिला चमोली है। अभिलेखों में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक गोपेश्वर का पत्र एवं मेडिकल रिपोर्ट तथा फटे हुए अभिलेख में नारी निकेतन भेजने का विवरण उल्लेखित मिला. नगर आयुक्त द्वारा जिला प्रोबेषन अधिकारी देहरादून को फोन पर सूचित कर भर्ती का अनुरोध किया गया।
जिसके बाद सम्बन्धित महिला की वर्तमान स्थिति को देखते हुए उसकी उचित देखभाल एवं संरक्षण हेतु नगर निगम ऋषिकेश से नारी निकेतन मे भर्ती कर दिया गया. उनकी इस कार्यशैली की हर तरफ़ मुक्तकंठ से सहाना हो रही है.