उत्तराखंड पुलिस: इन जांबाज पुलिस अधिकारियों का स्वतंत्रता दिवस पर हुआ सम्मान

Advertisement

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर परेड मैदान में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से नवाजा। पुलिस उप महानिरीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस., उपनिरीक्षक रेखा दानू, कृपाल सिंह एवं मुख्य आरक्षी वेद प्रकाश भट्ट को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया.

पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में UKSSSC परीक्षा धांधली की जांच कर रही एसटीएफ की टीम को भी मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह, उप निरीक्षक दिलवर सिंह, नरोत्तम बिष्ट, उमेश कुमार एवं विपिन बहुगुणा को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया एवं फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया.

Previous articleविभाग ने नहीं कि नाली साफ, व्यापारियों ने किया श्रमदान
Next articleआपदा के डेढ़ वर्ष बाद भी ट्राली के सहारे आपदा प्रभावित