देहरादून और बागेश्वर के दौरे पर रहेंगे जगत प्रकाश नड्डा

Advertisement

देहरादून: आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा देहरादून और बागेश्वर के दौरे पर रहेंगे। बागेश्वर में उनका नुमाइशखेत मैदान में जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। बीते रविवार को भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार ने बागेश्वर आकर नड्डा के आगमन को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया था। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने जनसभा का आयोजन आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन के तहत किए जाने की जानकारी दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि नड्डा बागेश्वर पहुंचने के बाद सबसे पहले बाबा बागनाथ के दर्शन को जाएंगे, जहां से वह सीधे नुमाइशखेत मैदान पहुंचेंगे और जनता को संबोधित करेंगे।

सोशल ग्रुप्स में समाचार प्राप्त करने के लिए निम्न समूहों को ज्वाइन करे.
Previous articleभाजपा प्रत्याशियों के लिए वर्चुअल संबोधन करेंगे पीएम मोदी
Next articleरोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिखाया शानदार प्रदशन