ऋषिकेश: नहीं बाज आ रहे व्यापारी, नगर निगम ने दी चेतावनी

Advertisement

ऋषिकेश: पॉलिथीन प्रतिबंधित होने के बावजूद कुछ व्यापारी लालच के चलते बाज नहीं आ रहे हैं। जिन पर नगर निगम ऋषिकेश ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। जिसके चलते मुख्य नगर आयुक्त द्वारा शहर भर में पॉलिथीन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

मंगलवार को नगर निगम की टीम पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाने के लिए शहर में उतरी। इस दौरान ऋषिकेश के लाजपतराय मार्ग स्थित एक दुकान से लगभग 2 कुंतल पॉलिथीन बरामद की गई। निगम की इस कार्यवाही से पूरे बाजार में पॉलिथीन रखने को लेकर भय का माहौल दिखा।

वहीं,दुकान स्वामी के अनुसार यह 2 कुंतल पॉलीथिन किसी अन्य व्यक्ति की है। जिसे उसने अपनी दुकान पर रखा था। 

मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने कहा कि नगर निगम प्रशासन प्रतिबंधित पॉलिथीन या सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर काफी संजीदा है। इसी के तहत शहर में लगातार प्रतिबंधित पॉलिथीन पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस दुकानदार से 2 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद हुई है, उसका माल जब्त कर लिया गया है। वहीं उस पर 25 हजार रुपए की पेनल्टी भी लगा दी गई है। 

मुख्य नगर आयुक्त द्वारा शहर के व्यापारियों से अपील करते हुए कहा गया कि जिस भी दुकानदार या व्यापारी के पास प्रतिबंधित पॉलिथीन का स्टॉक है,वह उसे नगर निगम के सुपुर्द कर दें। ऐसा करने पर नगर निगम द्वारा उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।

सोशल ग्रुप्स में समाचार प्राप्त करने के लिए निम्न समूहों को ज्वाइन करे.
Previous articleचमोली आपदा: अब तक 26 शव बरामद और 197 लोग लापता, रेस्क्यू जारी
Next articleआपदा के बाद बीजेपी विधायक ने किया jio का धन्यवाद, तो जनता ने लगाई क्लास