हरदा ने बयां की असली तस्वीर, हार स्वीकार कर चुकी है कांग्रेस: चौहान

Advertisement

देहरादून। भाजपा ने काग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत के बयांन पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस की असली तस्वीर पेश की है। कांग्रेस आलसी ही नही, बल्कि वह मनोवैज्ञानिक रूप से थक गयी है और चुनाव लड़ने की औपचारिकता भर कर रही है।


भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता पहले तो चुनाव मे उतरने से भागते नजर आये और अब मैदान मे उतरे नेताओं और कार्यकर्ताओ मे हताशा और निराशा का भाव है। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पार्टी की नीति से निराश होकर लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सोई कांग्रेस कार्यकर्ता और उनके सहयोगी एक दूसरे को हौंसला दे रहे है, लेकिन उनकी हालत एक जैसी है। जैसी कांग्रेस वैसे सहयोगी। कांग्रेस चुनाव से पहले भी सोई हुई थी और कभी भी विपक्ष के धर्म का पालन नही कर पायी। जनसरोकारों के साथ न्याय नही कर पाए।

चौहान ने कहा कि भाजपा राज्य की पाँचों सीटों पर बड़े अंतर से क्लीन स्वीप करने जा रही है। जनता ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे तीसरी बार विकास के लिए मत देने का मन बना लिया है। कांग्रेस मुकाबले मे अपनी बुरी स्थिति को लेकर शुरू से ही आशंकित है। एक ओर नेताओं और कार्यकर्ताओ का पलायन तथा दूसरी ओर नेताओं का चुनाव लड़ने से भागना इसके लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी असलियत का पता जल्द लग जायेगा।

सोशल ग्रुप्स में समाचार प्राप्त करने के लिए निम्न समूहों को ज्वाइन करे.
Previous articleटिहरी गढ़वाल: घनसाली में गरजे मुख्यमंत्री धामी, लिया संकल्प
Next articleIDPL चौकी परिसर में लगी आग, आधा दर्जन वाहन जलकर ख़ाक