बारिश के बीच चारधाम यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने ट्रांजिट कैंप पहुंचे नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल

Advertisement

ऋषिकेश से चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच ट्रांजिट कैंप में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। गुरुवार शाम खराब मौसम और बारिश के बावजूद ऋषिकेश नगर निगम के नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल स्वयं ट्रांजिट कैंप पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


नगर आयुक्त ने कैंप में मौजूद यात्रियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और महिला सहायता समूह से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जहां-जहां कमियां दिखाई दीं, वहां संबंधित कर्मचारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।


चारधाम यात्रा के लिए प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु ऋषिकेश पहुंच रहे हैं, ऐसे में प्रशासन रजिस्ट्रेशन से लेकर ठहरने, पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में जुटा है।


नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है और हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।


बारिश के बीच प्रशासनिक सक्रियता यह दिखाती है कि चारधाम यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता में सबसे ऊपर है।

Previous articleसुरकंडा धाम रोपवे के 4 साल पूरे, सचिन चौधरी की देखरेख में बदली यात्रा की तस्वीर
Next articleबेरागीवाला हत्या प्रकरण में पुलिस सख्त, क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने संबंधी भ्रामक एवं असत्य खबर का किया खंडन, झूठी एवं भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस करेगी कानूनी कार्रवाई