सुरकंडा धाम रोपवे के 4 साल पूरे, सचिन चौधरी की देखरेख में बदली यात्रा की तस्वीर

Advertisement

टिहरी के सुरकंडा देवी मंदिर में रोपवे सेवा के 4 साल पूरे होने पर खास उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ी और लोगों ने भजन-कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया।

रोपवे सुविधा के चलते अब यात्रा पहले के मुकाबले काफी आसान हो गई है, जिससे बुजुर्गों से लेकर छोटे बच्चों तक हर कोई आसानी से माता के दर्शन कर पा रहा है। स्थानीय लोगों और बाहर से आए पर्यटकों ने इस सुविधा की जमकर सराहना करते हुए इसे विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया।

वहीं रोपवे परियोजना से जुड़े सचिन चौधरी की कार्यशैली और व्यवस्थाओं की भी लोगों ने खुलकर तारीफ की। लोगों का कहना है कि उनकी देखरेख में रोपवे सेवा सुचारु और सुरक्षित तरीके से संचालित हो रही है, जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल रहा है।

सचिन चौधरी ने बताया कि पिछले चार वर्षों में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है और यात्रियों को सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए लगातार सुधार किए जा रहे हैं। उनकी निगरानी में रोपवे सेवा ने सुरकंडा धाम में आस्था के साथ-साथ पर्यटन को भी नई गति दी है।

Previous articleसीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए – मुख्यमंत्री