उत्तराखंड की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन, कैंसर से थीं पीड़ित; सीएम धामी ने जताया शोक

Advertisement

उत्तराखंड फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल का मंगलवार रात को निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थी। मंगलवार को उन्होंने आखिरी सांस ली।

गीता उनियाल के निधन से फिल्म जगत के साथ ही सामाजिक व संस्कृति प्रेमियों ने शोक जताया है। अंतिम दर्शन के लिए उनके मोथोरोवाला आवास पर काफी भीड़ जुटी है। हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उत्तराखंड की संस्कृति को दी नई पहचान

गीता उनियाल वो नाम है जिसने उत्तराखंड की संस्कृति को प्रदर्शित किया है। देश-विदेश के मंचों पर गीता उनियाल ने उत्तराखंड की संस्कृति को नई पहचान दी है । गीता ने कई एल्बम में काम किया। पहाड़ी गानों में अक्सर वो नजर आई हैं।

कैंसर से थीं पीड़ित

गीता उनियाल अपने आप में एक रोल मॉडल थीं। एक्टिंग में अपनी पहचान बनाने वाली गीता कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही थीं। साल 2020 में उन्हें कैंसर होने का पता चला था। आर्थिक तंगी और मानसिक अवसाद के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी थी।

सोशल ग्रुप्स में समाचार प्राप्त करने के लिए निम्न समूहों को ज्वाइन करे.
Previous articleअब भाजपा का हर कार्यक्रम होगा चुनाव केंद्रित, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा इसी महीने संभव
Next articleउत्तराखंड के टिहरी में भयानक हादसा, खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत और तीन की हालत गंभीर घायल