अब भाजपा का हर कार्यक्रम होगा चुनाव केंद्रित, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा इसी महीने संभव

Advertisement

प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा का अब हर कार्यक्रम चुनाव केंद्रित होगा। पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल होकर राजधानी लौटे पार्टी पदाधिकारी चुनावी तैयारियों में पूरी तरह से जुट जाएंगे। संगठन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इसी माह आखिर में गढ़वाल और कुमाऊं का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान उनकी सभाएं भी होंगी।

पार्टी यह मानकर चल रही है कि मार्च के दूसरे हफ्ते तक लोकसभा चुनाव की आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है। इस संभावना को देखते हुए अगले 15 दिनों के दौरान कई केंद्रीय नेताओं के उत्तराखंड में दौरे हो सकते हैं। पार्टी कुछ बड़े सम्मेलन कराने की तैयारी में भी है, जिनमें केंद्रीय नेताओं को आमंत्रित किया जा सकता है। अगले 15 से 20 दिन में पार्टी अपने प्रत्याशी घोषित कर सकती है। कम से कम कुछ सीटों पर तो प्रत्याशियों के नाम सामने आ ही जाएंगे।

भाजपा नेतृत्व से लिया फीड बैक

सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान अलग-अलग मंत्रणाओं में केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार से चुनावी तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया। संभावित प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व की ओर से दिए गए कार्यक्रमों की अब तक की प्रगति की रिपोर्ट दी।

सोशल ग्रुप्स में समाचार प्राप्त करने के लिए निम्न समूहों को ज्वाइन करे.
Previous articleदेहरादून में 26 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, विधायकों से मिले 250 से अधिक प्रश्न
Next articleउत्तराखंड की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन, कैंसर से थीं पीड़ित; सीएम धामी ने जताया शोक