पाइल्स की गंभीर समस्या से जूझ रहा था निर्धन नाबालिग, ऑपरेशन के लिए आगे आई सामाजिक संस्था

Advertisement

ऋषिकेश: नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट लगातार शहर में सेवा कार्यों के चलते अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। इसी क्रम में आज ट्रस्ट द्वारा एक बच्चे के ऑपरेशन के लिए अस्पताल को 10 हजार का चेक सौंपा गया।

ट्रस्ट की संस्थापक व पैरा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीरजा गोयल ने बताया कि वर्ष 2010 में काले की ढाल निवासी 3 बच्चों के पिता का देहांत हो गया था। कुछ वर्षों बाद बच्चों की मां भी उन्हें छोड़कर चली गई। इसके बाद से तीनों बच्चे बिना साए के ही गुजर बसर कर रहे हैं और मजदूरी कर अपना पेट पाल रहे हैं।

कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहे इन बच्चों में से 17 वर्षीय अमन कोरी को पाइल्स की बीमारी बढ़ने लगी। डॉक्टर ने उन्हें ऑपरेशन करवाने की सलाह दी। मगर आर्थिक तंगी के चलते ऑपरेशन करा पाने में असमर्थ थे।

नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट को किसी परिचित के जरिए यह जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने बच्चे के इलाज के लिए तुरंत निजी अस्पताल में जाकर डॉक्टर को 10 हज़ार का चेक प्रदान किया। इस मौके पर ट्रस्ट की सह संस्थापक नूपुर गोयल भी उपस्थित रही। 

Previous articleग्रामीण इलाकों में भी शुरू हुआ टीकाकरण अभियान, कल गुमानीवाला ग्राम सभा में लगेंगे टीके
Next articleगुमानीवाला में 80 लोगों को लगा कोविड-19 का टीका, अब अगले शुक्रवार का इंतजार