Advertisement
देहरादून: उत्तराखंड में नए डीजीपी के रूप में अशोक कुमार द्वारा पद संभालने के बाद अब पुलिस अधिकारियों के फेरबदल का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के चलते गुरुवार को 5 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया।

योगेंद्र सिंह रावत देहरादून के नए पुलिस कप्तान बनाए गए। वहीं डीआईजी अरुण मोहन जोशी को विजिलेंस, पीएसी और एटीसी की जिम्मेदारी दी गई है। इनके साथ ही आईजी अभिनव कुमार को प्रभारी अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन बनाया गया है।अभिनव कुमार गढ़वाल रेंज की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। शासन ने अब उनके स्थान पर डीआईजी नीरू गर्ग को गढ़वाल रेंज भेजा है। वहीं सेनानायक एसडीआरएफ एसपी तृप्ति भट्ट को पुलिस कप्तान टिहरी बनाकर भेजा गया है।