आश्रम में रह रही युवति के साथ आश्रम के ही युवक द्वारा दुष्कर्म का आरोप

Advertisement

देहरादून: राजधानी के तिलक रोड स्थित बाल वनिता आश्रम के प्रधान ने शहर कोतवाली पुलिस में आश्रम में रह रही यूवति के साथ दुष्कर्म होने की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं प्रधान ने शिकायत में बताया है कि दुष्कर्म करने वाला आरोपी भी आश्रम में रहने वाला युवक है। तहरीर के अधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आश्रम के संचालकों के अनुसार यहां निराश्रित बच्चो को संरक्षण दिया जाता है। जिसके चलते आश्रम में करीब 50 बालक और बालिकाएं रह रही हैं। वहीं बालक और बालिकाओं के हास्टल भी अलग.अलग हैं, परंतु खाना दोनों एक साथ ही खाते हैं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक बालक और बालिका के बीच नजदीकियां बढ़ गई जिसके चलते दोनें के बीच शरिरिक संबंध बन गये। कुछ दिन पहले ही बालिका की तबीयत खराब हुई तो उसने इसके बारे में होस्टल वार्डन को बताया।

बालिका ने पूछताछ में बताया कि आश्रम में ही रहने वाले एक बालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। बालिका का मेडिकल करवाया जा रहा है। बालिका के गर्भवती होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने की बाद ही हो सकेगी।

सोशल ग्रुप्स में समाचार प्राप्त करने के लिए निम्न समूहों को ज्वाइन करे.
Previous articleकृषि कानून वापसी बिल संसद के दोनों सदनों से पारित
Next articleप्रदेश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए उठाए जाएं हर संभव कदम : मुख्य सचिव