अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: मुफ्त में हुई महिलाओं के सर्वाइकल कैंसर की जांच

Advertisement

ऋषिकेश: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए निशुल्क परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जहां महिलाओं में प्रमुख रूप से पाई जाने वाली बच्चेदानी के कैंसर के प्रारंभिक स्टेज की जांच की गई।

रेलवे रोड स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में आयोजित शिविर का उद्घाटन नगर निगम की महापौर अनीता ममगाईं ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं में बच्चेदानी संबंधी बीमारियों बढ़ रही हैं। महिलाओं में इस तरह की बीमारी को लेकर संकोच की भावना उनके लिए जानलेवा साबित होती हैं। उन्होंने इस प्रयास के लिए डॉ. हरि ओम प्रसाद, डॉक्टर रितु प्रसाद और इनर व्हील ऋषिकेश की सराहना की।

इस अवसर पर डॉ. रितु प्रसाद ने बताया कि शिविर में 85 महिलाओं ने पंजीकरण करवाया। उन्होंने कहा कि डिजीटल मशीन द्वारा महिलाओं की जांच महिला दिवस पर निशुल्क की गई। जिनमें एक महिला में कैंसर के शुरुआती लक्षण पाए गए।

इनर व्हील ऋषिकेश की अध्यक्ष सलोनी गोयल ने कहा कि समाज में महिलाएं पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। आज महिलाएं किसी भी कार्य में पुरुषों से पीछे नहीं है। महिलाओं को विशेष तौर पर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। 

कार्यक्रम संयोजक डॉ हरिओम प्रसाद ने बताया कि आजकल के पुरुष प्रधान समाज में महिलाएं अपने स्वास्थ्य के बारे में सजक नहीं होती है। केवल अपने पति और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर ही चिंतित रहती हैं। 

डॉ. प्रसाद ने बताया कि महिलाओं में सबसे ज्यादा बच्चेदानी के मुंह के कैंसर की शिकायत होती है। प्रारंभिक स्थिति में पता लगाने के लिए हॉस्पिटल में डिजिटल कोलपोस्कोपी मशीन की सेवा उपलब्ध कराई है। जिसमें सेंसर के जरिए बच्चेदानी के मुख सहित बच्चेदानी के भीतर यदि कैंसर के लक्षण होते हैं तो मशीन से उसका तत्काल पता चल जाता है। बताया कि यह मशीन ऋषिकेश में सिर्फ प्रसाद हॉस्पिटल में ही उपलब्ध है। 

बता दें कि महिला दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब, इनर व्हील क्लब और प्रसाद हॉस्पिटल ने संयुक्त रूप से महिला परीक्षण शिविर का आयोजन किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सावित्री उनियाल, बीना जोशी, रोटरी क्लब के अध्यक्ष नितिन गुप्ता, सचिव संजय अग्रवाल, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सलोनी गोयल, सचिव पूजा गुप्ता, नवनीत नागालिया, जितेंद्र बर्त्‍वाल, नवीन अग्रवाल, राजीव गर्ग, राजेश अग्रवाल, नारी स्वाभिमान ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश चौधरी, सचिव सीमा मिश्रा आदि मौजूद रहे।

सोशल ग्रुप्स में समाचार प्राप्त करने के लिए निम्न समूहों को ज्वाइन करे.
Previous articleअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं ने दिखाया अपना हुनर
Next articleमहाशिवरात्रि: वीरभद्र महादेव मंदिर पहुंची भोले की फौज, दिनभर गूंजता रहा हर-हर महादेव