शिशु गोद लेने पर मिलेगा 180 दिन का अवकाश

Advertisement

प्रदेश सरकार अपने राजकीय सेवा के एकल पुरुष कर्मचारी को एक वर्ष से कम आयु का शिशु गोद लेने पर पहली बार 180 दिन का बाल दत्तक ग्रहण अवकाश देगी। दैनिक वेतन महिला कर्मचारियों को भी बाल्य देखभाल अवकाश मिलेगा। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में वित्त विभाग के विभिन्न अवकाशों से संबंधित पांच प्रमुख प्रस्तावों पर मुहर लगी।

1. बाल दत्तक ग्रहण अवकाशः एक साल से कम उम्र का शिशु गोद लेने पर प्रदेश सरकार में संविदा व आउटसोर्स पर तैनात महिला और एकल पुरुष कर्मचारियों को बाल दत्तक ग्रहण अवकाश मिलेगा। उनके लिए यह अवकाश 120 दिन का होगा।

2. सरकारी कर्मचारियों को भी मिलेगाः बाल दत्तक ग्रहण अवकाश सरकारी एकल पुरुष कर्मचारियों को भी मिलेगा। उनके लिए यह अवकाश 180 दिन का होगा। यह अवकाश एकल महिलाओं को पहले से मिल रहा है। पुरुष एकल कर्मचारियों को यह अवकाश केवल लड़का गोद लेने पर ही मिलेगा।

3. छह माह का मातृत्व अवकाशः प्रदेश की दैनिक वेतन महिला कर्मचारियों को भी सरकार छह माह का मातृत्व अवकाश देगी। आउटसोर्स और संविदा महिला कर्मचारियों को यह अवकाश पहले से मिल रहा था। पीआरडी की महिला कर्मचारियों को इसमें लाभ मिलेगा

4. पितृत्व अवकाशः विभिन्न विभागों में तैनात संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को भी राजकीय कर्मचारियों की तरह 15 दिन का पितृत्व अवकाश मिलेगा।

5. बाल्य देखभाल अवकाशः संविदा-आउटसोर्स महिला कर्मचारियों को 15 दिन का बाल देखभाल अवकाश मिलेगा। एकल पुरुष को भी बाल देखभाल अवकाश मिलेगा।

सोशल ग्रुप्स में समाचार प्राप्त करने के लिए निम्न समूहों को ज्वाइन करे.
Previous articleआज मातृशक्ति हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर देश का नाम विश्व पटल पर अंकित कर रही है: cm धामी
Next articleडेंगू से लड़ने के लिए पसीना बहा रहे डॉ. आर राजेश कुमार, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस जारी